मैस ठेकेदार की नहीं हुई गिरफ्तारी

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

जोधपुर, जिला पूर्व में एक नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की तरफ से इसमें अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पीडि़ता के मजिस्ट्रेट बयान भी करवा लिए गए हैं। पुलिस अब पीडि़ता के मोबाइल से पता लगाकर जांच में जुटी है।

जिला पूर्व पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग पीडि़ता की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। उसका आरोप था कि मां भी उसका सहयोग नहीं कर रही थी। इस पर वह अपनी बहन के पास चली गई थी। प्रकरण में पुलिस बाद में पीडि़ता को गुजरात से दस्तयाब कर लाई। उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए। पीडि़ता ने मैस आर्मी में एक ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वह उसे उसके सूने मकान पर लेकर गया जहां पर दुष्कर्म किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews