महिला सुरक्षा के लिए जोधपुर मंडल की मेरी सहेली-1टीम का सराहनीय कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला सुरक्षा के लिए जोधपुर मंडल की मेरी सहेली-1टीम का सराहनीय कार्य।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल में महिला यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए“मेरी सहेली- 01”टीम द्वारा प्रभावी कार्य किया जा रहा है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से गठित इस टीम में कुल 14 प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल तैनात हैं,जो रेलगाड़ियों में यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर उन्हें आवश्यक सहायता, मार्गदर्शन एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करती हैं।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में वर्ष 2025 के दौरान जोधपुर मंडल की “मेरी सहेली-01” टीम ने कुल 3,216 रेलगाड़ियों में ड्यूटी करते हुए 68,451 महिला यात्रियों को अटेंड किया तथा उनसे सीधे संपर्क स्थापित किया। इस दौरान महिला यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं भरोसे का वातावरण बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

भगत की कोठी लोको शेड में सौंदर्यीकरण से संवर रहे पुराने डीजल इंजन

जोधपुर मंडल द्वारा महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित,सहज एवं विश्वास पूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की पहल निरंतर जारी है, जिससे रेलवे में महिला सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो रही है।