Doordrishti News Logo

मंदबुद्धि मासूम की तालाब में गिरने से मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),मंदबुद्धि मासूम की तालाब में गिरने से मौत। शहर के उम्मेद भवन के पीछे बने एक तालाब में मंदबुद्धि बच्चा गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे तलाश करते तालाब तक पहुंचे तब उसका शव पानी में नजर आया। मामले में रातानाडा थाने में पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

जोधपुर: मानसून छाया कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से तरबतर सूर्यनगरी

रातानाडा पुलिस ने बताया कि गजराज भंडारी की टाळ राइकाबाग निवासी 8 साल का दक्षित पुत्र धनराज मानसिक रूप से कमजोर था। वह दिन के समय में उम्मेद भवन के पीछे तालाब पर चला गया। जहां बाद में तालाब में गिर गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

Related posts: