नर्सेज समस्या समाधान हेतु मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(डीडीन्यूज),नर्सेज समस्या समाधान हेतु मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। मंगलवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने पदोन्नत नर्सेज की पदस्थापना सूची शीघ्रता से जारी करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि नर्सेज की समयबद्ध पदोन्नति बाबत समयबद्ध डीपीसी आयोजित करने एवं 2023 में पदोन्नत नर्सेज की पदस्थापना सूची शीघ्रता से जारी करने बाबत मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री को जिला कलेक्टर के मार्फत ज्ञापन सौंपा गया।

मेड़तिया ने बताया कि नर्सेज के पदोन्नति पद जैसे नर्सिंग अधीक्षक, जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, उपनिदेशक नर्सिंग जैसे पद कई वर्षो से खाली होने के बावजूद नर्सेज को इन पदों का फायदा नहीं मिल रहा है। अधिकांश नर्सेज अपने सेवाकाल में केवल एक पदोन्नति पाकर सेवानिवृत हो रहे हैं। जिससे राजस्थान की नर्सेज में भारी आक्रोश है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जनवरी 2023 में नर्सेज की पदोन्नति सूची जारी की गई थी किंतु आज दिन तक पदस्थापना सूची जारी नहीं की गई है जिससे पदोन्नत नर्सेज अपने निम्न पद पर ही कार्य कर रही है और उनको पदोन्नति का फायदा नहीं मिल रहा है। अतः सरकार पदस्थापना सूची शीघ्र जारी करे।

रेलसेवाएं रेगूलेट रहेगी

संगठन के महासचिव राजू सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेवा काल में पदोन्नति लेना कर्मचारी का हक है और सरकार को समय पर यह हक कर्मचारियों को देना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में संपत सांखला, श्रीगोपाल व्यास,विनोद गहलोत, बसंत रॉयल,अरविंद अपूर्वा,नरसिंह परिहार,सैयद इमरान,अर्चना अग्रवाल कुसुम जोशी,सुरेंद्र सिंह पवार,किशन सिंह राजपुरोहित, लोकेंद्र सिंह,किशन दादालिया,नरेंद्र रांकावत,नन्दलाल,मनोज कुमार, दिपीका सेन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026