Doordrishti News Logo

जोधपुर,माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों को वैक्सीन लगाने को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा है।राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के जिला सभा अध्यक्ष सुखराम डारा ने बताया कि मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के वैक्सीन लगाने के लिए संगठन के प्रदेश महामंत्री शंभू सिंह मेड़तिया ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर मांग की है कि इस वैश्विक महामारी में शिक्षक कोरोना वॉरियर्स के रूप में अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। इसके बावजूद भी माध्यमिक में कार्यरत सभी शिक्षकों को वैक्सीन नहीं लगी है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि इस कोरोना महामारी में शिक्षकों को विभिन्न जगह ड्यूटियों पर भी लगाया जा रहा है। इन पर हर वक्त कोरोना जैसी महामारी के बादल मंडरा रहे हैं।
उनके संगठन ने जिला स्तर पर इस समस्या के निस्तारण को लेकर समय-समय पर मांग उठाई लेकिन जिसका निस्तारण आज दिन तक नहीं हो पाया है। शिक्षकों में वैक्सीन नहीं लगने को लेकर भारी आक्रोश है, जिसको लेकर मेड़तिया ने राजस्थान के जन हितेषी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा मंत्री से मांग की है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक जो कोविड-19 से बचाव के लिए लगने वाले टीके से वंचित हैं, उन शिक्षकों के टीका (वैक्सीन) लगाने के निर्देश करवाएं ताकि इस वैश्विक महामारी में हौसले के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े रहकर हमारे शिक्षक अपने दायित्व को बखूबी निभा सकें।

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026