Doordrishti News Logo

सरकारी अस्पताल से मेडिकल उपकरण और नगदी चोरी

जोधपुर, बनाड़ स्थित एक सरकारी डिस्पेंसरी में रात को अज्ञात चोर सेंध लगा गए। यहां से मेडिकल उपकरण के साथ चार हजार के आस पास नगदी चुराई। डॉक्टर की तरफ से बनाड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण नगर रमजान का हत्था में रहने वाली डॉक्टर कविता शर्मा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बनाड़ सरकारी अस्पताल में गुजरी रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़क़र वहां से मेडिकल उपकरण के साथ दराज में रखे तकरीबन 4 हजार रूपए चुरा लिए। सूचना पर बनाड़ पुलिस ने मौकास्थल देखा। अब चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: