बाल पीड़ित बालक/बालिका तक पीड़ित प्रतिकर योजना का लाभ पहुंचाने के सार्थक प्रयास होंगे
जोधपुर(डीडीन्यूज),बाल पीड़ित बालक/बालिका तक पीड़ित प्रतिकर योजना का लाभ पहुंचाने के सार्थक प्रयास होंगे। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर जिला द्वारा मंगलवार को जिला बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति के तहत डॉ.मनीष हरजाई,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश),जोधपुर जिला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कमेटी के समस्त नोडल अधिकारी व सदस्यों को लंबित एवं नवीन दर्ज होने वाले प्रकरणों में पीड़ित प्रतिकर आवेदनों/दस्तावेजों को पूर्ण करने की कार्यवाही त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर कमेटी के समस्त नोडल अधिकारी एवं सदस्य द्वारा कहा गया कि उक्त प्रकरणों में लंबित दस्तावेजों की पूर्ति शीघ्रतिशीघ्र पूर्ण कर दी जाएगी एवं प्रत्येक बाल पीड़ित बालक/बालिका तक पीड़ित प्रतिकर योजना का लाभ पहुंचाने के सार्थक प्रयास किये जाएगें।
डाक विभाग पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की जमा राशि देने के लिए उतरदायी
बैठक में कमेटी नोडल अधिकारी प्रीतम कुमार,अतिरिक्त जिला कलक्टर-2 जोधपुर,भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,सदस्य विक्रम चेतन सरगरा अध्यक्ष,बाल कल्याण समिति जोधपुर व्यक्तिश: एवं अति. जिला पुलिस अधीक्षक,फलोदी के प्रतिनिधि रीड़र राजेन्द्रसिंह जरिये वीसी. उपस्थित हुए।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

