Doordrishti News Logo

मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह सम्पन्न,26 प्रतिभाओं सम्मान

जोधपुर,मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह सम्पन्न,26 प्रतिभाओं सम्मान। फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल की ओर से राजस्थान के अन्य जिलों की तरह सूर्यनगरी में भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जोधपुर के अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 26 प्रतिभाओं को एक गरिमामय समारोह में मारवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया। यह समारोह चौपासनी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़िए- जिम सामान बनाने वाले कारोबारी के मकान में हथियारबंद डकैत घुसे

फर्स्ट इंडिया के न्यूज़ एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि संस्थान के सीएमडी जगदीश चंद्र की प्रेरणा और सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के निर्देशन में आयोजित हुए मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह में जोधपुर राज परिवार की पूर्व महारानी हेमलता राजे,राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत,पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा,पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़,जोधपुर संभाग के रेंज आईजी जय नारायण शेर और जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रारंभ में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा,वाइस प्रेसिडेंट विशाल माथुर,जोधपुर संभाग प्रभारी राजीव गौड़,रिपोर्टर शिव प्रकाश पुरोहित और वरिष्ठ प्रबंधक कमल पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया।

इसे भी पढ़िए- साइबर सैल ने 20 लोगों को मोबाइल लौटाए

इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण की क्षेत्र में उल्लेख की सेवाएं देने के लिए बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,समाज सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए देवेंद्र बूडिया,राजेंद्र परिहार,जेएम बूब, सुनील हरीश तलवार और जसवंत सिंह कच्छवाहा,राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए संघर्ष करने के लिए पदम मेहता,भिक्षावृत्ति और बाल श्रम में लिप्त 300 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए समाजसेवी विमला गट्टानी,हस्तीमल सारस्वत,ललित सुराणा,प्रवीण मेढ़,दीपक गहलोत, दीपक जोशी,अरविंद कच्छवाहा, साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शीन काफ निजाम और पद्मजा शर्मा, चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉक्टर नगेंद्र शर्मा,डॉ विकास राजपुरोहित, रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए रजत गौड़,महिला और बाल विकास के लिए रानी माहेश्वरी,समाज सेवा को समर्पित रहने वाले समाज सेवी कन्हैयालाल पारीक,नरपत सिंह कच्छवाहा, कविता श्रीवास्तव,पंडित एसके जोशी और योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए परिणीति बिश्नोई को सम्मानित किया गया। फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ अपने संबोधन में जोधपुर के समाजसेवियों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कोई आखिरी आयोजन नहीं है आने वाले समय में जो प्रतिभाएं रह गई हैं उनको भी मारवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। जोधपुर की अपनायत से लेकर यहां के भामाशाहों और समाज सेवियों के योगदान को भी पवन अरोड़ा ने सराहा।

पढ़िए पूरी कहानी क्या थी- पूर्व प्रेमी कर रहा महिला का पीछा, खुद मरने और मारने की दे रहा धमकी

इस अवसर पर जोधपुर राजघराने की पूर्व महारानी हेमलता राजे ने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज़ द्वारा निभाया जा रहा यह सामाजिक सरोकार हर किसी को बेहतर संदेश देने वाला है क्योंकि समाज सेवा से बड़ा कोई भी पुनित कार्य नहीं हो सकता।शिक्षा,चिकित्सा और विभिन्न क्षेत्रों में हर वर्ग की मदद करना अपने आप में इंसानियत का बड़ा धर्म होता है जिसको निभाने वाले समाज सेवियों का फर्स्ट इंडिया न्यूज़ ने सम्मान करके उसकी हौसला अफजाई की है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि मानव मात्र की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम होता। अलग-अलग क्षेत्र में समाज सेवा का दायित्व निभाने वाली विभूतियों को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ द्वारा मारवाड़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रतीक है कि आने वाले समय में और अधिक समाज सेवी,समाज सेवा के प्रति सजग रहते हुए अपना योगदान दें। जोधपुर के संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने कहा कि सामाजिक सरोकार निभाने वाले समाजसेवियों को मारवाड़ गौरव सम्मान से नवाजना निश्चित रूप से नई पीढ़ी को भी प्रेरणा देने जैसा है।

यह भी पढ़ें- सूने मकान में लगाई सेंध,80 हजार नगद व चांदी के बर्तन चुराए

पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़ ने फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के इस प्रयास को बेहतरीन बताया और कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाली विभूतियां को चुना और उन्हें इस तरह से सम्मानित करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि समाज सेवा का भाव नियमित रूप से बना रहना जरूरी है तभी इंसानियत जिंदा रहेगी। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि जोधपुर की हमेशा एक दूसरे की मदद करने की रीति और नीति के साथ जो परंपरा रही है उसकी वजह से जोधपुर का आज पूरी दुनिया में नाम है यहां समाज सेवी और भामाशाह हमेशा हर परिस्थिति में समर्पित भाव से अपना योगदान देने को तत्पर रहते हैं। जोधपुर रेंज के आईजी जय नारायण शेर ने इस मुहिम का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एक दूसरे के प्रति समर्पित भाव से जुड़ने और मदद करने का संदेश जाता है। आने वाली पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलती है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी फर्स्ट इंडिया न्यूज़ की यह मुहिम जारी रहेगी जिससे समाज में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग तरह की सेवाएं देने वाले समाजसेवियों को प्रोत्साहित करने के आयोजनों के चलते बड़ी संख्या में और भी समाज सेवी भी तैयार होंगे जो पूरे मनोभाव से हर जरूरतमंदो के साथ जब खड़े रहेंगे तो इंसानियत का धर्म भी निभाया जा सकेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026