Doordrishti News Logo

भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसी नेता

मुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय मंत्री शेखावत की उपस्थिति में ग्रहण की सदस्यता

जोधपुर,भाजपा में शामिल हुए कई कांग्रेसी नेता।मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में मारवाड़ के कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आस्था जताई और कहा कि संकल्प के साथ कार्य करेंगे। सभी का मुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय मंत्री शेखावत ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – विवाद के चलते युवक के सिर पर मारी कांच की बोतल

मारवाड़ की चार लोकसभा सीटों जोधपुर,पाली,जालोर-सिरोही और बाड़मेर-जैसलमेर की भाजपा की क्लस्टर बैठक में मुख्यमंत्री शर्मा और केंद्रीय मंत्री शेखावत की उपस्थिति में मारवाड़ राजपूत सभा जोधपुर के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमान सिंह खांगटा,विधानसभा चुनाव में फलोदी से दावेदार रहे कांग्रेस नेता पप्पूराम डारा,सोहनलाल जांगिड़, सेवानिवृत चीफ इंजीनियर प्रेमसुख जांगिड़,राजस्थान जटिया रैगर महा सभा अध्यक्ष लालाराम जेलिया, हरसोलाव गोटन के पूर्व सरपंच सुरेश गुर्जर,पूर्व न्यासी आरएलपी प्रत्याशी बिलाड़ा जगदीश कडेला,सरपंच सहीराम मल्लार,सरपंच भागीरथ, मंगलु राम सरपंच,बीरम बेनीवाल, देवासी समाज के सुखदेव देवासी, कांग्रेस बिलाड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष तेजाराम,सुरेश गुर्जर सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026