मण्डलनाथ महादेव का दो दिवसीय मेला बुधवार से

मण्डलनाथ महादेव का दो दिवसीय मेला बुधवार से

  • मंदिर पहुंचने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था रहेगी
  • मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या होगी
  • सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा
  • रियायती दरों की स्टॉल्स लगेंगी
  • सरिता जोशी भजनों की प्रस्तुतियां देंगी

जोधपुर,शहर मंडलनाथ महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेला बुधवार और गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। ग्राम पालड़ी, दईजर स्थित मंडलनाथ महादेव मंदिर में इस बार भव्य रुप से मेले का आयोजन किया जा रहा है।

मंडलेश्वर महादेव ट्रस्ट के सचिव प्रेम

कुमार जोशी ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे गणेश पूजा के साथ मेले का आगाज होगा। इसके बाद स्वयंभू मंडलनाथ महादेव के स्वयंभू लिंग पर दोपहर 1बजे से पंचामृत के साथ महा रुद्राभिषेक
किया जाएगा, जिसमें वेद पाठी पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न करवाया जाएगा। शाम 7:15 बजे महाआरती होगी, उसके बाद 8 बजे मंडलनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

जोशी ने बताया कि महाआरती के बाद मंडलनाथ महादेव मेले में अपनी विशिष्ट सेवाएं देने वालों का अभिनंदन किया जाएगा।विख्यात भजन गायिका सरिता जोशी भजनों की प्रस्तुतियां देगी। सचिव प्रेम कुमार जोशी
ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे मंडलनाथ महादेव की महाआरती के बाद महाप्रसादी प्रारंभ होगी जो देर शाम तक चलेगी। मेले को लेकर मंडलनाथ महादेव परिसर में आकर्षक सजावट की गई है।

स्टॉल्स पर रियायती दरों पर मिलेंगे फूड आइटम

ट्रस्ट सचिव प्रेम कुमार जोशी ने बताया कि मंडलनाथ महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंडलेश्वर महादेव ट्रस्ट की ओर से रियायती दर पर स्टॉल्स लगाई जाएगी,जहां पर दही बड़ा, काबुली, मावे की कचोरी, पूड़ी सब्जी, डोसा, नमकीन और चाय की व्यवस्था होगी।

पहली बार शहर में 4 जगहों पर मेले का होगा सीधा प्रसारण

मंडलनाथ महादेव ट्रस्ट के सचिव प्रेम कुमार जोशी ने बताया कि इस बार मंडलनाथ महादेव मंदिर के मेले का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है। गजेन्द्र इंटरप्राइजेज और डिजिटल वाइकिंग मीडिया के डायरेक्टर योगेश जोशी ने बताया कि बुधवार को मेले के दौरान होने वाली महाआरती,सम्मान समारोह और भजन संध्या का 4 जगहों पर एलईडी वॉल लगाकर सीधा प्रसारण किया जाएगा। जोशी ने बताया कि मंडल नाथ महादेव मंदिर प्रांगण के अलावा नवचोकीया,भीमजी की हथाई,और हनुमान चौक, जालप मौहल्ला में एलईडी वॉल लगाकर मेले का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए रहेगी नि:शुल्क बसों की सुविधा

ट्रस्टी प्रदीप जोशी भाभली ने बताया कि मंडलनाथ महादेव मेले में श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। बुधवार को दोपहर 3 बजे से देर रात्रि11 बजे तक और गुरुवार को दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक महेश स्कूल,सिवांची गेट के पास से नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts