Doordrishti News Logo

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जोधपुर,शहर के निकट सारण नगर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रेक पर एक युवक रेल की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने आत्महत्या की या चपेट में आया इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- समान नागरिक संहिता न्यायिक समानता का आधार

माता का थान पुलिस ने बताया कि हुणगांव कलां कापरड़ा निवासी देवी सिंह पुत्र कानसिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा हुणगांव कलां निवासी 36 साल का भरत सिंह पुत्र सवाई सिंह सारण नगर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रेक पार कर रहा था। तब अचानक से आई ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भरत सिंह ने सुसाइड किया या वह ट्रेन की चपेट में आया इस बारे में जांच की जा रही है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: