ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।निकटवर्ती माणकलाव रेलवे क्रॉसिंग के पास में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से करवड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
युवक ने नीम के पेड़ पर लगाया फंदा
करवड़ पुलिस ने बताया कि माणकलाव करवड़ निवासी 25 साल का रूकमणराम पुत्र नरपत राम माणकलाव रेलवे क्रॉसिंग से निकल रहा था। तब वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उसके भाई जयराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।
