Doordrishti News Logo

धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज)। धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार। शहर की बनाड़ पुलिस ने धातु को सोना बताकर सात लाख की ठगी करने वाले शख्स को जालोर से गिरफ्तार किया है। उसे बापर्दा कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

यह भी पढ़ें – एक्टिवा की डिक्की में छुपाकर रखी थी अवैध पिस्टल,अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार

थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि प्रकरण में जालोर जिले के रामसीन स्थित सिकवाड़ा निवासी मसराराम पुत्र पांचाराम बागरी को गिरफ्तार किया गया है। उसे बापर्दा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे रुपए और मोबाइल बरामदगी के प्रयास जारी है।

यह है मामला 
पीपाड़ शहर के साथिन निवासी बद्रीराम माली ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि साथिन में उसके किराणे की दुकान है। उसका कुछ दिनों पहले एक युवक से फोन पर संपर्क हुआ। उसने बताया कि उसे खुदाई में सोना मिला है। जिसे वह बेचना चाहता है। कुछ दिनों तक दोनों में लेन-देन की बात हुई। इसके बाद ठग ने बताया कि वह डेढ़ किलो सोना 7 लाख रुपए में दे देगा।

वह लालच में आ गया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर ठग के बुलाई हुई जगह बनाड़ चौराहा आ गया। जहां पर ठग ने दंपती को अपनी गाड़ी में बिठाया और कपड़े में लपेटा हुआ सोना थमाया। उससे 7 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद वह गाड़ी लेकर चला गया। गांव आकर दंपती ने जब अपने परिचित सोनार से डेढ़ किलो खरीदे सोने की जांच करवाई। जिसमें वह पीतल नुमा धातु निकला। तब उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने बनाड़ थाने आकर मामला दर्ज करवाया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026