Doordrishti News Logo

सांभर उत्सव को रन फेस्टिवल स्तर का बनाएं-दिया कुमारी

सांभर उत्सव का शुभारंभ

जयपुर,सांभर उत्सव को रन फेस्टिवल स्तर का बनाएं-दिया कुमारी। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सांभर लेक क्षेत्र में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं और जिन्हें विकसित करके यहाँ पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है।उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सांभर लेक में आयोजित तीन दिवसीय सांभर उत्सव के शुभारंभ के दोरान यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां की सभी संभावनाओं पर तत्काल काम शुरू करें और सांभर उत्सव को कच्छ के रण फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करें।

यह भी पढ़ें – आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर में एकदिवसीय सुपर 8 क्रिकेट का आयोजन

उन्होंने कहा कि सांभर लेक बहुत बड़े एरिया को कवर करता है और यह रामसर साईट है,यहां लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो और अन्य विदेशी पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। यदि यहां की संभावनाओं पर काम कर सुविधाएँ विकसित की जाएं तो यह बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी,फैंसी काइट आदि का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें – जोधपुर में समारोह पूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस

फ्लेमिंगो के सरंक्षण के लिये सभी आवश्यक कदम उठाएं
उप मुख्यमंत्री ने नरियासर मोड़ के पास सांभर लेक में बर्ड वॉचिंग भी की। इस दौरान उन्होंने कहा की फ्लेमिंगो सहित अन्य कई प्रजातिओं के लाखों पक्षी हर वर्ष यहां आते हैं। इनके नेचुरल हैबिटेट को संरक्षित किया जाए।

यह भी पढ़ें – हर्षोल्लास से मनाया आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस

26 से 28 जनवरी तक चलेगा सांभर उत्सव
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सांभर उत्सव 26-28 जनवरी तक चलेगा।यहां पर्यटकों के लिए ट्रेन से बर्ड वॉचिंग,साल्ट लेक विजिट एवं नमक निकालने की प्रक्रिया को देखने की सुविधा उपलब्ध है। उत्सव के दोरान सांभर टाउन हैरिटेज वाक,साइक्लिंग टूर,फैंसी काइट फ्लाइंग,फोटोग्राफी कंपीटिशन,दीपोत्सव,सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि,अधिकारी,पर्यटक एवं आमजन उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हादसों में तीन की मौत

December 16, 2025

भदवासिया इंडियन बैंक एटीएम में देर रात छेड़छाड़ चोरी का प्रयास

December 16, 2025

छह साल के मासूम से परिचित ने की गंदी हरकत पॉक्सो में केस दर्ज

December 16, 2025

प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो घटनाएं

December 16, 2025

भीतरी क्षेत्र कबूतरों का चौक में हुई नकबजनी का खुलासा,दो शातिर नकबजन पकड़े

December 16, 2025

युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

December 15, 2025

भदवासिया न्यू सब्जी मंडी में विक्रेता पर प्राण घातक हमला,गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार बाइक जब्त

December 15, 2025

बालोतरा से पचपदरा नई रेल लाइन के फ़ाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी

December 15, 2025

यांत्रिक शाखा-1को अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

December 15, 2025