Doordrishti News Logo

मुख्य आरोपी शंकर पटेल पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

मुख्य आरोपी को नासिक से जोधपुर लेकर आई पुलिस

जोधपुर,शहर के निकट लूणी के सर गांव में मौसेरे भाई बहन की कर से कुचल कर हत्या करने का मुख्य आरोपी शंकर पटेल को पुलिस नासिक से पकड़ कर जोधपुर लाई और लूणी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। लूणी पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

main-accused-shankar-patel-on-five-day-police-remand

लूणी थानाधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद शंकर पटेल गुजरात अहमदाबाद और बाद में महाराष्ट्र के नासिक भाग गया था। पुलिस ने उसकी लोकेशन को बराबर ट्रेस कर उसका पीछा किया और आखिरकार उसे पकड़ लिया। वह नासिक में एक दुकान में काम करने लगा था और अपना हुलिया भी कुछ बदल दिया था। प्रकरण से जुड़ा यह पांचवां आरोपी है जो अब पुलिस के हाथ लगा है। चार आरोपियों में मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। तीन पहले से गिरफ्तार अभियुक्त अभी पुलिस अभिरक्षा में चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार की सुबह लूणी थाना क्षेत्र के सर गांव की सरहद पर सुबह करीब 9 बजे यह घटना हुई है। कविता पटेल ने पटवारी का एग्जाम दिया था। इसके बाद सोमवार को जोधपुर तहसील ऑफिस में पहली बार जॉइन करना था। कविता रोहिचा कलां गांव की रहने वाली थी। सर गांव में उसका ससुराल है। लेकिन, ससुराल व पीहर पक्ष के लोग कर्नाटक में रहते हैं।

इसी गांव में मौसी का बेटा रमेश पटेल रहता है। ऐसे में रमेश मौसी की बेटी कविता को बाइक पर ही जोधपुर के लिए रवाना हो गया। गांव से निकलते ही एक एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर रुका नहीं। वह दोनों भाई-बहन को घसीटते हुए ले गया। हादसे में रमेश एक तरफ नीचे गिरा तो दूसरी तरफ उछल कर कविता गिरी। हादसे के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर दोनों भाई- बहन की हत्या की गई।

शंकर ने उगले कई राज, बताया अपने संबंधों के बारे में

पुलिस की आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि हत्या अवैध संबंध के चलते हुई। मृतक रमेश पटेल का अपनी पत्नी से संबंध अच्छा नहीं चल रहा था। उसकी पत्नी शंकर पटेल नाम के शख्स से दोस्ती के चलते अपनी व्यथा बताई थी। तब शंकर ने अपने कुछ परिचितों रमेश माली, सोहन सुथार, राकेश पटेल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। इन लोगों को रमेश पटेल को रास्ते से हटाना था मगर कविता की भी हत्या कर डाली। मृतक रमेश पटेल की पत्नी गुड्डी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में रमेश माली, सोहन राम सुथार एवं राकेश पटेल अभी पुलिस अभिरक्षा में है। मुख्या आरोपी शंकर ने पुलिस पूछताछ में अपने संबंधों का भी खुलासा किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed