गुजरात जेल से जोधपुर लाए चेन स्नैचिंग के मुख्य आरोपी क
एक आरोपी को पहले ही कर लिया गया था गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुजरात जेल से जोधपुर लाए चेन स्नैचिंग के मुख्य आरोपी को। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपी को गुजरात जेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद की गई है। उसका एक साथी पहले ही जोधपुर में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह बाइक पर भागते समय नीचे गिरा था,जिस पर उसे पकड़ लिया गया था।
थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि रूपनगर निवासी अवि टाटिया पुत्र राजेश टाटिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 सितंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति उनकी माताजी से पता पूछने के बहाने घर के अंदर घुसा। मौका पाकर उनके गले में पहनी करीब 16 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर तोड़ ली। आरोपी का एक साथी बाहर मोटरसाइकिल पर खड़ा था। भागते समय एक आरोपी नीचे गिर गया, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी चेन लेकर फरार हो गया। पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने पूर्व में आरोपी धवल कुमार पारेख को गिरफ्तार किया था।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे
फरार मुख्य आरोपी ग्राम वाच दसकरोई,पोस्ट ऑफिस जनता नगर,पुलिस थाना विवेकानन्द नगर, जिला अहमदाबाद निवासी भौमिक त्रिवेदी उर्फ लालो पुत्र भूपेन्द्र त्रिवेदी को वडोदरा जेल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर सोने की चेन बरामद की गई।
पुलिस की टीम में थानाधिकारी पारिक के साथ एएसआई अनिल कुमार,कांस्टेबल देवेेंद्र,गोविंद और पुरूषोत्तम शामिल थे।
