Doordrishti News Logo

महिला मंडल ने उठाया 11 कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

  • शगुन कार्यक्रम और अन्नकूट का हुआ आयोजन
  • अब तक 46 कन्याओं का शगुन किया जा चुका है
  • आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की 108 कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी उठाई है

जोधपुर,शहर के आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की 108 कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी उठाते हुए जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल मध्य क्षेत्र और माताजी भक्ति सागर ग्रुप की ओर से सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन में 11 कन्याओं की शादी का शगुन और अन्नकूट का आयोजन सोमवार सायं किया गया।

ये भी पढ़ें- कार में 19.47 लाख की नगदी,भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त,दो गिरफ्तार

mahila-mandal-took-up-the-responsibility-of-marriage-of-11-girls

जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला मंडल मध्य क्षेत्र की अध्यक्ष संतोष राठी और माताजी भक्ति सागर ग्रूप की अध्यक्ष मीना परिहार ने बताया कि इस आयोजन में संरक्षक गीता माछर, गोपी धूत, प्रबंध समिति की संतोष राठी, कुसुम शारडा, शांता शर्मा, मुन्नी भाटी, सविता भट्ट, इंदिरा सोनी, शोभा जोशी सहित मंजू झंवर,शांति कपूरिया,निशा पुंगलिया,मंजू केला, ऊषा बंग,प्रेरणा मंत्री,कृष्णा गहलोत, चारु,मधु हेडा,सुनीता हेडा,मैना लद्दड़, गंगा,तारा गहलोत,रिमझिम चौहान आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

mahila-mandal-took-up-the-responsibility-of-marriage-of-11-girls

इस अवसर पर महिला संगीत कार्यक्रम में महिला मंडल की ओर से विवाह और मांगलिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ महिलाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कन्याओं का लाड़-कोड़ कर विवाह संबंधी सभी रस्में निभाते हुए उन्हें शगुन स्वरुप विवाह संबंधित सभी उपयोगी सामान भेंट किया गया। इन 11 कन्याओं सहित अब तक 46 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। संध्या आरती के पश्चात भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026