महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन
मुंबई/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक चार्टर विमान के क्रैश हो जाने से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो गया। विमान में उप मुख्यमंत्री सहित 5 लोग सवार थे सभी की मौत हो गई। उनके निधन के समाचार से राजनीति जगत और उनके परिवार सहित पूरे देश में शोक की लहर छा गई।
घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रुकवाया रपट का काम
अब तक प्राप्त जानकारी व मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्य मंत्री अजीत पवार के गृह नगर बारामती में लैंडिंग करते समय उनका चार्टर विमान क्रैश हो गया। विमान में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार,पायलट सहित पांच लोग थे,सभी की मौत हो गई। विमान ने सुबह 8 से 9 बजे के बीच मुंबई से उड़ान भरी थी। बारामती में लैंडिंग के समय दुर्यघटनअ हो गई। या पूरा इलाका पवार परिवार का गढ़ कहा जाता है। अजीत पवार बारामती से ही विधायक हैं। अजीत पवार बारामती में आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करने जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद विमान में आग लग गई और आग का गोला बन गया। आसमान में धुंए के गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहे थे। शुरुआत में बताया जा रहा था कि विमान क्रैश में अजीत पवार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं,उनको बारामती के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन कुछ ही देर बार उन्हें मृत बता दिया गया।हादसे की सूचना पर बारामती की सांसद और उनकी बहन सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गई हैं। दिल्ली से पवार परिवार भी बारामती के लिए रवाना हो गए।
