Doordrishti News Logo

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर महाआरती की गई। एवीवीपी के जोधपुर महानगर मंत्री प्राण जोशी ने बताया कि विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर स्थित विवेकानंद स्मारक के समक्ष महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोधपुर महानगर द्वारा आयोजित वॉरियर्स 2021 के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री पूरण सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हीराराम द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। प्राण जोशी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा आने वाले 10 दिनों में ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ चेकअप, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विना जाजड़ा, कंचन चारण, अविनाश खारा,त्रिवेंद्र पाल सिंह, अभिमन्यु सारण, किशोर माचरा, अजीत कड़वासरा,राजवीर सिंह बानता, निखिल उपाध्याय,तरुण सिसोदिया, विशाल गॉड,उर्मीत शर्मा सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts: