Doordrishti News Logo
जोधपुर में फिजीशियन का महाकुंभ राज ऐपीकोन 26,27अक्टूबर को
देश विदेश के 700 से ज्यादा डॉक्टर्स शामिल होंगे
जोधपुर,जोधपुर में फिजीशियन का महाकुंभ राज ऐपीकोन 26,27 अक्टूबर को। जोधपुर के डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में 26 व 27 अक्टूबर को राजऐपीकोन-2024 का भव्य आयोजन हो रहा है। इसमें  देश-विदेश के 700 से ज्यादा फिजीशियन शामिल हो रहे हैं।
कॉन्फ्रेस में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसन के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ आलोक गुप्ता ऑर्गेनाइजिंग चेयनमेंन,सीनियर फिजीशियन डॉ.गौतम भण्डारी ऑर्गेनाइजिंग अध्यक्ष,एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष मेडिसन डॉ नवीन किशोरिया व सीनियर प्रोफेसर डॉ संदीप टाक सांईटिफिक चेयरमेन, डॉ प्रवीण जैन कोषाध्यक्ष एवं डॉ गिरधर सिंह भाटी एडीटर इन चीफ सेमिनार होंगे।
कॉन्फ्रेस में 53 डाक्टर्स अपना व्याख्यान देंगे जिसमें लास वेगास अमेरिका से डॉ सुनिल कल्ला हृदय रोग पर,एम्स नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया फेफड़ा व श्वसन रोग पर,मुंबई के डॉ.शशांक जोशी थायराइड पर,दिल्ली से डॉ रोहिणी हांडा गठिया रोग पर,एम्स दिल्ली से डॉ मंजरी त्रिपाठी मिर्गी रोग पर,कोलकाता से डॉ रीना नायर कैंसर रोग पर,अहमदाबार के डॉ अतुल पटेल संक्रमण रोग पर,दिल्ली से डॉ मनवीर भाटिया स्लीप डिसआर्डर पर,वेदांता अस्पताल दिल्ली के डॉ.राजेशपुरी गेस्ट्रोलॉजी पर,जोधपुर के डॉ अरविंद माथुर जिरियाट्रिक पर एवं जयपुर के डॉ. वीरेन्द्र सिंह अस्थमा पर अपना व्याख्यान देंगे।
ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ आलोक गुप्ता ने बताया कि फिजीफियन्स एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों (एमडी) के लिए वैज्ञानिक शोध पत्र एवं पोस्टर प्रतियोगिता तथा क्वीज का भी आयोजन होगा। ऑर्गेनाइजिंग अध्यक्ष डॉ गौतम भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ फिजीशियन डॉ अब्दुल हकीम को प्रतिष्ठित लाईफटाईम एचीवमेंट अवार्ड एवं डॉ सुनील दाधीच को डॉ एचसी सक्सेना मेमोरियल ऑरेशन से नवाजा जायेगा।
जोधपुर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ आरएम सिंघवी,डॉ दिनेश कोठारी, डॉ अशोक सिंह राठौड़,डॉ जीएस भाटी,डॉ प्रवीण कुमार जैन एवं डॉ पृथ्वीसिंह चौधरी को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जायेगा। साईन्टिफिक चेयरमेंन डॉ नवीन किशोरिया एवं डॉ संदीप टाक ने बताया कि वैज्ञानिक सत्र की सारी तैयारिया पूरी कर ली गयी है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026