लूणी पुलिस ने किया अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),लूणी पुलिस ने किया अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त। लूणी थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड डम्पर को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया है। डम्पर चालक के पास बजरी परिवहन हेतु आवश्यक वैध रवान्ना पर्ची नहीं पाई गई।

लाठियों से पीटकर अधेड़ की हत्या

थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित मय जाब्ता द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए डम्पर में भरी गई बजरी की रवान्ना पर्ची दो दिन पुरानी पाई गई,जो नियमों के तहत मान्य नहीं मानी जाती। लूणी थाना क्षेत्र में लूणी नदी से बजरी खनन की लीज होने के चलते ट्रेलर व डम्परों की आवाजाही बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार,कुछ वाहन चालक एक ही रवान्ना पर्ची का दुरुपयोग कर कई चक्कर लगाते हुए अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हैं,जिससे न सिर्फ राजस्व की हानि होती है,बल्कि ओवरलोडिंग से सडक़ों पर भी खतरा बढ़ता है।

थानाधिकारी ने बताया कि ऐसे ओवरलोड व अवैध बजरी परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। खनन विभाग जोधपुर को भी इस कार्रवाई की सूचना दे दी गई है।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026