Doordrishti News Logo

गुरूवार को किशोर का शव मिला, आज मिला किशोरी का शव, दोनों की नहीं हुई पहचान

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर में लगातार दो दिन से शव मिल रहे हैं। गुरूवार को एक किशोर का शव मिला था। आज सुबह किशोरी का शव मिला। पुलिस को अंदेशा है कि इस युगल ने पानी में कूद कर अपनी जान दी है।

दोनों की ही अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शवों को शिनाख्त के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस अब लड़क़ी की गुमशुदगी का पता लगाने के साथ उसकी पहचान में जुटी है। इसके साथ ही किशोर की भी पहचान होने की संभावना बनती दिखेगी।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक 14-15 साल की किशोरी का शव मिला। लड़क़ी ने शरीर पर काली सलवार और सफेद बूटेदार कुर्ता पहना हुआ है। कद भी सामान्य है।

शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को ही एक किशोर का शव मिला था। ऐसे में संदेह है कि दोनों ने साथ ही कूद कर यहां पर जान दी होगी। प्रदेशभर के थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामलों को देखा जा रहा है।

गुलाब सागर और इसके आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को भी जांचा जा रहा है। ताकि उनके निकलने के मार्ग का पता लगाने के साथ पहचान की जा सके। दोनों शवों को शिनाख्त के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts: