Doordrishti News Logo

ऋण जागरूकता शिविर गुरुवार को

जोधपुर(डीडीन्यूज),ऋण जागरूकता शिविर गुरुवार को।राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम,जोधपुर के सौजन्य से स्वरोजगार हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऋण जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गुरुवार 11 सितंबर को प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक अटल सेवा केन्द्र (प्रथम तल),अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कार्यालय के सामने,कचहरी परिसर, में आयोजित होगा।

निगम की परियोजना प्रबन्धक (संयुक्त निदेशक) मनमीत कौर ने बताया कि इस शिविर में निगम द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,स्वच्छकार/सफाईकर्मी, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्तियों के नि:शुल्क ऋण आवेदन ई-मित्र के माध्यम से मौके पर ही भरे जाएंगे। साथ ही सभी ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत प्रारंभ की गई एकमुश्त ऋण समाधान योजना के बारे में भी शिविर में जानकारी दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बकायादारों को अतिदेय ब्याज एवं पेनल्टी ब्याज में छूट का लाभ मिल रहा है। अब तक योजना का लाभ प्राप्त कर चुके व्यक्तियों को शिविर में अदेय प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करें-मिश्रा

परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इच्छुक आवेदक शिविर में भाग लेने हेतु जनआधार कार्ड,आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र,मूलनिवास,राशन कार्ड,बैंक पासबुक की प्रति तथा आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित हों। आवेदक राजस्थान के जोधपुर जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसने पूर्व में अनुजा निगम की किसी भी योजना से लाभ प्राप्त नहीं किया हो।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026