Doordrishti News Logo

पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष व जिला कलक्टर ने विकास के विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी

जोधपुर,राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी व जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को सूरसागर बड़ा रामद्वारा के आगे के क्षेत्र के विभिन्न निर्माण,विकास व सुविधा विस्तार से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां के सड़क एवं नाला निर्माण कार्य, सीवरेज कार्य तथा पानी की लाइन से संबंधित विभिन्न कार्यों का जायजा लिया और प्रगति की जानकारी ली।

इन कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी जून के अंत तक ये सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

ये भी पढ़ें- खेलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 270 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी

इस दौरान बड़ा रामद्वारा के महंत राम प्रसाद,जोधपुर विकास प्राधिकरण के सचिव जयनारायण,निदेशक (अभियांत्रिकी) महेंद्र सिंह पंवार, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्रा, जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता ओपी सोलंकी एवं बंशीधर पुरोहित,भारत सेवा संस्थान से नरपत सिंह कच्छवाहा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026