Doordrishti News Logo

आरयूबी निर्माण कार्य हेतु समपार फाटक संख्या 130 स्थायी बंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरयूबी निर्माण कार्य हेतु समपार फाटक संख्या 130 स्थायी बंद। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत मेड़ता रोड-जोधपुर रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 566/7-8 पर स्थित समपार फाटक संख्या 130 के स्थान पर पुल के नीचे सड़क सबवे (आरयूबी) निर्माण का कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हितेश यादव ने बताया कि आरयूबी निर्माण कार्य की प्रकृति एवं रेल/सड़क यातायात की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समपार फाटक संख्या 130 (किमी 566/7-8) को दिनांक 04 फरवरी 2026 से यातायात हेतु स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण अंतिम चरण में

उन्होंने बताया कि फाटक बंद होने की स्थिति में आसपास के गांवों के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की गई है। कागल,सरगिया कल्लां एवं पीपाड़ सिटी की ओर आवागमन हेतु आयूबाई-53A एवं आरयूबी-55A के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा। रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें। आरयूबी के निर्माण से भविष्य में सड़क एवं रेल यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध होगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026