Doordrishti News Logo

व्याख्याता फर्जी तरीके से आ पहुंचा परीक्षा देने, मूल अभ्यर्थी भी गिरफ्तार

  • आरपीएससी भर्ती परीक्षा 2022
  • कभी बताया रिश्तेदार तो कभी दोस्त बड़ा सौदा होने की आशंका

जोधपुर,शहर में शनिवार को आरपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हुआ। दोपहर में एक व्याख्याता ही फर्जी तरीके से किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। उससे पूछताछ किए जाने के साथ मामला दर्ज किया गया है। घटना में शास्त्रीनगर पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। डीएसटी वेस्ट की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कार्रवाई कर मूल अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार से शहर में शिक्षक भर्ती प्रथम श्रेणी परीक्षा का आयोजन चल रहा है। पाल रोड खेमे का कुआं स्थित एक निजी विद्यालय जेपी मेमोरियल में परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी बैठने की जानकारी डीएसटी पश्चिम को मिली थी। इस पर शास्त्रीनगर पुलिस के सहयोग से डीएसटी ने परीक्षा केंद्र पर दबिश दी। जहां जालोर के मौखतरा करड़ा के रहने वाले हनुमानराम पुत्र भाखराराम को पकड़ा गया। वह डूंगरवा बागोड़ा जालोर निवासी हड़मानराम पुत्र मोबताराम विश्रोई की जगह परीक्षा देने आया था। पुलिस ने मूल अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी राठौड़ ने बताया कि हनुमान राम पुत्र भाखराराम विश्रोई जालोर के सिंगासना गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता है। आरंभिक पड़ताल में उसने मूल अभ्यर्थी कभी दोस्त तो कभी रिश्तेदार बताया। डीएसटी के एसआई मनोज कुमार,एसआई दिनेश डांगी, हैड कांस्टेबल प्रेम चौधरी, बजरंगसिंह, कांस्टेबल दिनेश,फरसाराम, सुरेश, सुनील एवं शास्त्रीनगर थाने के एसआई ओमकरण, हैडकांस्टेबल महेश,कांस्टेबल पूनमचंद एवं मांगीलाल पुलिस टीम में शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed