गब्बर गैंग 000 का पांच हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार
- सोशल मीडिया पर अपलोड करता था खुद को आर्म्स के साथ
- जैतारण पुलिस को हत्या प्रयास मेें थी तलाश
जोधपुर,शहर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गब्बर गैंग के पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर अपना प्रचार करता था। वह गब्बर गैंग 000 का संचालन कर रहा था। आरोपी पाली जिले के जैतारण पुलिस थाने में हत्या प्रयास के एक प्रकरण में वांछित भी है। एयरपोर्ट थाने में एससीएसटी एक्ट में वांटेड चल रहा था। उसके खिलाफ अब तक सात प्रकरण सामने आ रखे हैं। सोशल मीडिया पर उसके छह लोग फालोवर्स को पुलिस ने पाबंद भी करवाया है।
आयुक्तालय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखते हुए अशोक उर्फ एस्टल विश्नोई के द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किये गए वीडियो के कारण आईटी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट में पुलिस थाना एयरपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर उसका मोबाइल जब्त कर अनुसंधान जारी है।
ये भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अशोक उर्फ एस्टल अपने साथियों सहित लॉरेंस एवं अन्य गैंगस्टर को सोशल मीडिया के जरिये स्वयं को गब्बर गैंग 000 का मुख्य सरगना मानता है तथा युटूब व इस्टाग्राम पर अवैध एवं प्रतिबंधित फायर आर्म्स गंस एवं गैंगस्टर कल्चर के वीडीयो एवं शॉर्टस अपलोड करता है जिससे आमजन में भय एवं युवाओं में गत एवं गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा मिलता है।
एयरपोर्ट थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि सक्रिय वांछित 5000 रुपए का इनामी आरोपी बिलाड़ा तहसील के तिलवासनी निवासी अशोक उर्फ एस्टल पुत्र जवरीलाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम में शामिल एएसआई रेवतराम,साइबर सैल के एएसआई राकेश सिंह, हैड कांस्टेबल कैलाशचंद,कांस्टेबल रमेश कुमार,सुरेश चौधरी,राजूराम, हरीराम, राजेंद्र,रघुनाथराम एवं जसवंत सिंह सारण उसे गिरफ्तार लाई।
युवाओं को पुलिस की चेतावानी
डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता ने बताया कि युवाओं को यह चेतावनी दी जाती है कि सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन,गन एवं गैंगस्टर कल्चर के वीडियो को लाइक शेयर एवं अपलोड फॉरवर्ड करना संज्ञेय एवं गैर जमानती अपराध है। ऐसा करने पर अपना कॅरियर एवं जीवन संकट में नहीं डालें पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख कर ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

