जोधपुर, राजस्थान पीटीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 25 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन गवर्मेंट डूंगर कॉलेज, बीकानेर करवाता है। इस परीक्षा के तहत दो वर्षीय बीएड कोर्स और 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स करवाया जाता है।
चार वर्षीय बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड करने वाले विद्यार्थी इस कोर्स के पश्चात एमए, एमएससी तथा एमएड भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक साढ़े चार लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।
पीटीईटी परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी। पीटीईटी परीक्षा के जरिए राज्य के सभी गवर्नमेंट एवं प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स और 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स करवाया जाता है।
पिछले साल इस परीक्षा के लिए कुल 4,80,926 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें बीएड दो वर्षीय कोर्स के 327270 उम्मीदवार और बीएससी/बीएड चार वर्षीय कोर्स के लिए 153696 उम्मीदवार शामिल थे।
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

