मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी रेलसेवाएं कल से बहाल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी रेल सेवाएं कल से बहाल।उत्तर पश्चिम रेलवे के मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 9 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए लिया गया ब्लॉक पूरा होने के बाद बुधवार से इस खंड पर संचालित दो जोड़ी रेलसेवाओं का संचालन पुन: प्रारंभ किया जा रहा है।
तीन छात्राओं का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना में चयन
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि आरयूबी निर्माण कार्य के लिए चार दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन संख्या 74801 मेड़ता सिटी-मेड़ता रोड,74802 मेड़ता रोड- मेड़ता सिटी, 74811मेड़ता सिटी-मेड़ता रोड तथा 74812 मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी रेलसेवाओं का संचालन 10 जून से बहाल किया जा रहा है।
रेलसेवाओं के पुन: संचालन से मेडता क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय रेल यातायात फिर से सामान्य हो जाएगा।
