Doordrishti News Logo

घर मालकिन पड़ौस के दूसरे मकान में सो रही थी,चोर पूरे घर की वायरिंग काट कर ले गए

जोधपुर,घर मालकिन पड़ौस के दूसरे मकान में सो रही थी,चोर पूरे घर की वायरिंग काट कर ले गए। शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में बालसमंद में एक खसरा पर बने मकान में रात को अज्ञात चोर पूरे घर की वायरिंग ही काट कर ले गए। मालकिन पड़ौस में अपने दूसरे मकान पर सो रही थी। सुबह उठने पर तोडफ़ोड़ और चोरी का पता लगा। इस पर अब मंडोर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि बालसमंद के पास एक खसरा पर प्लॉट संख्या 30 की रहने वाली मनीषा सिंह पुत्री सोहनसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें- युवक पर लोहे के पाइप से हमला

रिपोर्ट में बताया कि उसके दो मकान बने हैं। रात को पड़ौस में अपने दूसरे मकान पर सो रही थी। सुबह जाग होने पर पहले वाले मकान में तोड फ़ोड़ का पता लगा। अंदर जाकर देखा तो अज्ञात चोरों द्वारा पूरे घर की वायरिंग ही काटकर ले गए। जिसमें एसी वायरिंग,लाइट फिटिंग वायरिंग, एसी कॉपर पाइप, ग्राइंडर मशीनों के साथ आरा मशीनों का सामान तकरीबन पांच लाख की वायरिंग सामान चोरी कर ले गए। पीडि़ता की तरफ से मंडोर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस की तरफ से अब इसमें जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026