Doordrishti News Logo

अधिवक्ता के सूने मकान में लाखों की चोरी

जोधपुर,शहर के कुड़ी भगतासनी स्थित सेक्टर 6 में रहने वाले एक अधिवक्ता के सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से एक लाख की नगदी,सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। अधिवक्ता ने अब पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 6एफ 277 में रहने वाले अधिवक्ता नरेंद्रसिंह पुत्र अर्जुनसिंह राजपुरोहित की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच में पाली गया था। इस बीच घर सूना पड़ा था।

बच्ची कोचिंग पर नहीं गई,बाद में अफवाह उड़ा दी कोई पकड़ कर ले जाने लगा

वापिस लौटा तो मुख्य द्वार पर तो ताला मिला मगर अन्य कमरे की चिकटनी खुली मिली। इस पर भीतर जाने पर पता लगा कि उसके अलमारी में दो बैग से अज्ञात चोर एक लाख की नगदी ले गए। एक बैग में 85 हजार तो दूसरे में 15 हजार थे। इसके अलावा घर से सोने की दो अंगूठियां,चांदी की पांच अंगूठियां के साथ दो पायजेब जोड़ी चोरी हुई है। कुड़ी पुलिस ने घटना में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews