Doordrishti News Logo

शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी, भोपाल पुलिस ने स्थानीय युवकों को पकड़ा

जोधपुर,शहर और ग्रामीण एरिया में अब ऑनलाइन ठगी को लेकर रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। शहर और ग्रामीण में भी एक ऐसा ही मामला आया। यहां ठगों ने फर्जी ट्रेडिंग कंपनी से लोगों को शेयर मार्केट में इंवेस्ट करवाना का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में जोधपुर के दो युवकों को भोपाल पुलिस पकड़ कर ले गई। शेयर की खरीद-फरोख्त करने के नाम पर लोगों से राशि खातों में जमा कराने के बाद ये लोग अपना फोन बंद कर देते थे।

भोपाल के व्यक्ति ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

भोपाल साइबर सेल के अनुसार भोपाल निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने जोधपुर निवासी मोहम्मद अशफाक व माजिद खान के साथ शेयर खरीदने के लिए एक सौदा किया था। उनके कहे अनुसार बैंक खाते में 3.55 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद से अशफाक और माजिद का फोन बंद आ रहा है।

पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक टीम को जोधपुर भेजा और उनकी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने मिलकर महाराष्ट्र्र, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, पंजाब व हरियाणा के कई निवेशकों के साथ धोखा कर लाखों रुपए हड़प लिए। उन्होंने बताया कि अशफाक और माजिद शॉपिंग एप व फूड डिलीवरी एप के जरिये लोगों के नंबर लेकर उनसे संपर्क साधते। इसके लिए वे अलग-अलग मोबाइल नंबर काम में लेते। इसके बाद लोगों को शेयर बाजार में ट्रेडिंग का ऑफर देते। कई लोग इनके झांसे में आकर अपनी जमा पूंजा गंवा बैठे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

September 22, 2026

युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला

September 22, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026

सरकारी जॉब दिलवाने का लालच देकर 50 हजार की ठगी

September 22, 2026

IIT Jodhpur की पारंपरिक शिल्प को IPR और आधुनिक बाजार से जोड़ने की पहल

September 22, 2026

किराएदार ने मकान मालिक को गोली मारी गंभीर घायल

September 22, 2026

चित्र प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग,मीरा झाला ने बहाई भजनों की सरिता

September 22, 2026

6 नगर पालिका में 4 पर भाजपा और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026