Doordrishti News Logo

मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के इंडिया ग्रीन रिसोर्ट के पीछे एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान मजदूर के रूप में की गई। वह अपने घर से मजदूरी के लिए निकला था। उसके पुत्र ने शव की पहचान की। उसकी मौत गर्मी अथवा तबीयत बिगडऩे से होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

घर से निकले युवक का शव गगाड़ी पंपिंग स्टेशन नहर में मिला

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: झालावाड़ जिले के डांगीपुरा थानान्तर्गत थानपुर का निवासी बनवारी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता बाबूलाल पुत्र गंगाराम तंवर मारवाड़ नगर में किराए पर रहते थे। वे दो दिन पहले मजदूरी के लिए घर से निकले थे। मगर वापिस घर नहीं लौटे।

बाद में पता लगा कि इंडिया ग्रीन रिसोर्ट के पीछे शिव गौरी अपार्टमेंट के पास में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर उनकी पहचान की गई। संभवत: गर्मी अथवा तबीयत बिगडऩे से उनकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।