घर से निकले युवक का शव गगाड़ी पंपिंग स्टेशन नहर में मिला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से निकले युवक का शव गगाड़ी पंपिंग स्टेशन नहर में मिला। निकटवर्ती मथानिया स्थित गगाड़ी पंपिंग स्टेशन नहर में युवक का शव मिला। वह अपने घर से निकला था। तलाश करने पर पता नहीं लगा। आखिर में उसका शव नहर में मिला। मथानिया पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किया।
दस दिन में 55 यात्रियों पर 11 हजार का जुर्माना
मथानिया पुलिस ने बताया कि चामू के देवातु निवासी पप्पूराम पुत्र डूंगराराम मेघाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा रेवंत राम पुत्र मोहनराम 23 मई को अपने घर से निकला था। वह घर नहीं पहुंचा तब उसकी तलाश की गई। मथानिया थाना क्षेत्र के गगाड़ी स्थित पंपिंग स्टेशन नहर में उसका शव जाली में अटका मिला। मथानिया पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किया।
