Doordrishti News Logo

किन्नर ने दर्ज कराया अप्राकृतिक कुकर्म का केस

जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पूर्व में एक किन्नर ने अपने साथ हुए अप्राकृतिक कुकर्म को लेकर केस दर्ज कराया है। पुलिस अब इसमें जांच में जुटी है। इस घटना से कुछ दिन पहले किन्नरों में असली नकली को लेकर विवाद हुआ था। तब दो फर्जी किन्नर बता कर उन्हें मंडोर इलाके में निर्वस्त्र घुमाया गया था। इस बारे में एक पक्ष किन्नर की तरफ से पहले मारपीट और रूपए छीनने का केस दर्ज करवाया गया था। अब पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष की एक किन्नर ने अपने साथ हुए अप्राकृतिक कुकर्म को लेकर केस दर्ज करवाया है। इसमें जांच आरंभ की गई। गौरतलब है कि शहर में किन्नरों के फर्जीवाड़े को लेकर दो गुट बने हैं। कभी एक गुट खुद को असली बताता है तो कभी दूसरा गुट। कई बार वार त्योहार आने पर इनका विवाद भी किसी न किसी बात को लेकर होता आया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews