रंजिश में बच्चे का अपहरण कर चाकू से हमला,चार अपहृर्ता गिरफ्तार
जोधपुर, शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड से एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। चार पांच लोगों ने बच्चे को अपनी गाड़ी पर जबरन बिठाया और उदयमंदिर की तरफ लेकर गए जहां मारपीट करने के साथ चाकू से वार किए। चार पांच घाव बच्चे को लगे। पुलिस ने अपहरण एवं धमकी के इस प्रकरण अब चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि इस बारे में रामबाग नागौरी गेट की एक महिला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। जिसमें उसने अपने 15 वर्षीय पुत्र के अपहरण और हमले का आरोप लगाया था। उसके पुत्र का अपहरण 80 फीट रोड से किया गया। इस पर नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आज तिलक नगर उदयमंदिर नागौरी गेट के राहुल उर्फ हड़मंत पुत्र सुधीर कल्ला, उसका भाई प्रदीप उर्फ छोटिया, रितिक वाल्मिकी एवं राममोहल्ला के बंटी बारासा को गिरफ्तार किया गया है।
घटना 26 जून को होना बताया गया है। थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि प्रकरण में अब चारों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। इनके बीच पारिवारिक रंजिश होना बताया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

