Doordrishti News Logo

घर के गहने बेच कर शातिर के बैंक खाते में डाले

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती मथानिया स्थित उम्मेद नगर में रहने वाली एक महिला को किसी शातिर ने केबीसी में इनाम खुलने का झांसा देकर खाते में 3.95 लाख रूपए डलवा दिए। अब शातिर फोन बंद कर बैठा है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर मथानिया थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि उम्मेद नगर में रहने वाली लीला देवी पत्नी मुकनाराम की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास में गत 17 मार्च को किसी शख्स का फोन आया और केबीसी में इनाम खुलने की बात की। तब उसे इनाम में अलग अलग रकम बताई गई। झांसे में आई लीलादेवी ने परिवार वालों को भी बात नहीं बताई। फिर उसने 19 अप्रेल तक शातिर के खातेे में अलग अलग नंबरों पर पैसे डलवा दिए। पीडि़ता ने अपने घर के गहने भी बेच डाले। इस तरह शातिर ने उसके पास से 3.95 लाख रूपए ऐंठ लिए।

ये भी पढ़े :- महिला से दोस्ती के बाद दो साल से यौन शोषण

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026