Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मंडोर स्थित मगजी की घाटी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में पंखे के हुक में चुनरी डाल कर फँदा लगा लिया। कमठा मजदूर काम पर गया हुआ था। पड़ौसियों को पता लगने पर उसे बुलाया गया। वक्त घटना घर पर मौजूद दो बच्चे भी बाहर ही थे जबकि दो अपने ननिहाल गए हुए थे। पुलिस ने फिलहाल पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

मंडोर थाने के एएसआई सवाईसिंह ने बताया कि मूलत: नागौर जिले सिंगर हाल मगजी की घाटी क्षेत्र में रहने वाली 32 साल की जेठी पत्नी सुखसिंह ने अपने घर में पंखे के हुक में चुनरी डालकर फंदा लगाया। उसके चार बच्चे हैं। दो ननिहाल में और दो यहां पर थे। पति सुखसिंह कमठा मजूदरी करता है। वक्त घटना वह मजदूरी पर गया हुआ था। घटना के बारे में पड़ौसियों को पहले पता लगा। तब उसे जानकारी देकर बुलाया गया। मृतका का पीहर नागौर में ही है। उसने आत्महत्या किस कारण की इस बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है। पीहर पक्ष ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। उसका मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं बताया गया है। मंडोर पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढें – स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पुष्प वाटिका पर्व के रूप में मनायेगा संगीत किसलय संस्थान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews