Doordrishti News Logo

कब्बडी टीम सेमीफाइनल में

जोधपुर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिनली धवा की टीम
राजीव गांधी ग्रामीण खेलों में कब्बडी के सेमीफाइनल में पहुंची। यहां चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण खेलों के कब्बडी मुकाबलों में सिनली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्रधानाध्यापिका प्रेमलता पुरोहित ने बताया कि सिनली की टीम ने उत्साहित दर्शकों की हूटिंग के साथ लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़लानगर को 49के मुकाबले 24 अंकों से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ग्रामवासियों में बेहद खुशी की लहर है। सभी ने टीम को आगे के लिए शुभकामनाएं दी हैं। महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा ने भी खिलाड़ियों से भेंट कर बधाई दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews