Doordrishti News Logo

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की जोधपुर, बीकानेर संभाग की संयुक्त बैठक आयोजित

मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच. खान की उपस्थिति में हुई बैठक

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे की जोधपुर व बीकानेर संभाग की संयुक्त बैठक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच खान की उपस्थिति में हुई आयोजित हुई।
मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आसिफ अंसारी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए वर्तमान परिदृश्य में मोर्चे को शोसल मीडिया पर सक्रिय रहने पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक समुदाय के बनाई गई हितकारी योजनाओं को समाज में पहुचाने की  पुरजोर आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की वर्तमान सरकार अल्पसंख्यक समाज की अनदेखी कर रही है, न तो किसी आयोग का गठन हुआ न ही किसी बोर्ड का गठन हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोर देते हुए कहा आज से ही इस सरकार को उखाड़ने की तैयारी शुरू कर दीजिए सभी जिलों में बड़े स्तर पर सरकार का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की जोधपुर, बीकानेर संभाग की संयुक्त बैठक आयोजित

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सिकन्दर बक्श, रमजान अली चोबदार, मुन्ना मकरानी, जमरदिन तेली, प्रदेश मंत्री रमजान अब्बासी, आईटी प्रमुख हाकम खान, रशीद खान अब्बासी, अय्यूब पठान, यार मोहम्मद,अजीज कोहिनूर,मेहबूब खान,उस्मान खलीफा, रफीक लोहार, सिराज चौहान, आसिफ अंसारी, मोहसिन खान पठान, मेहरूनिशा सिलावट, मेहबूब नसरानी, हुसैन छिपा, पपसा सिलावट, सहित संभाग के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: