Doordrishti News Logo

जोधपुर,उदयपुर,कोटा और अजमेर शहर बनेंगे 3 डी सिटी

मुख्यमंत्री ने दी 109.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति

जयपुर,राज्य सरकार द्वारा शहरों के विकास की बेहतर प्लानिंग एवं प्रबंधन के लिए प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर,कोटा और अजमेर शहरों के जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित 3डी सिटी मॉडल विकसित किये जाएगें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन चार शहरों में जीआईएस आधारित 3 डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 106.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ये भी पढें- विद्यार्थियों ने परिंदों के लिए लगाए परिंडे

इससे शहरों के मास्टर प्लान में लैंड यूज प्रस्तावित करना,नई सड़कों, फ्लाईओवर,नई कॉलोनियों के निर्माण व विस्तार,ड्रेनेज प्लान सहित विभिन्न कार्यों को धरातल पर उतारने,बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे के विकास, परिवहन योजना,भूमि नियोजन,नगर नियोजन इत्यादि के प्रभावी आकलन, सिमुलेशन एवं योजना बनाने में आसानी होगी। विकसित 3डी मॉडल का ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी द्वारा शहर का वर्चुअल टूर भी किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त राजधरा प्लेटफॉर्म पर राजस्थान की विभिन्न समयावधि की सैटेलाइट इमेजरी की रिपोजिटरी भी स्थापित की जाएगी। इससे विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुसार जैसे लेंड यूज लेंड कॅवर, जलाशयों/जल स्रोतों एवं वनीय क्षेत्रों में परिवर्तन,फसल उपज अनुमान, शहरों के विकास एवं फैलाव इत्यादि के विश्लेषण में आसानी होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026

आयु सीमा में छूट के साथ ऑन लाइन आवेदन 03 मार्च से पुनः प्रारंभ

March 3, 2026