जोधपुर: आपसी विवाद में फैक्ट्री श्रमिक की जांघ में मारा चाकू दो गिरफ्तार

  • अन्य नामजद की तलाश
  • घायल का उपचार जारी
  • पीडि़त और आरोपी फैक्ट्री श्रमिक

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: आपसी विवाद में फैक्ट्री श्रमिक की जांघ में मारा चाकू दो गिरफ्तार।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 6 में आपसी विवाद के चलते एक फैक्ट्री श्रमिक का रास्ता रोककर कुछ लोगों ने मारपीट की। एक आरोपी ने चाकू निकाल कर हमला किया,जिससे फैक्ट्री श्रमिक के दाहिने पैर की जांघ में चाकू का गहरा घाव लगा। वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पर्चा बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपियों से चाकू को बरामद किया गया है। पीडि़त और आरोपी फैक्ट्री श्रमिक है। बासनी पुलिस ने बताया कि मेघवालों की ढाणी बासनी के रहने वाले हनुमान पुत्र अंबाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वह 17 जून की रात को मजदूरी कर अपने घर की तरफ लौट रहा था। तब बासनी गली नंबर 6 स्थित मस्जिद के निकट कन्हैया, शाहरूख,जितेंद्र गुर्जर, प्रकाश औड़ आदि ने मिलकर पहले मारपीट की। कन्हैया ने अपने पास रखे चाकू से वार किया जिससे उसके पैर की दाहिनी जांघ पर चाकू का गहरा घाव लग गया। वह लहूलुहान हो गया और आरोपी फरार हो गए।

जोधपुर: कार सवार ने कृषक को पीछे से मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

बासनी पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों वैष्णो विहार डालीबाई मंदिर के पास चौपासनी चौखा निवासी कन्हैया पुत्र खुशालराम मेघवाल एवं गली नंबर 8 सुंदर बालाजी कॉलोनी चौखा निवासी शाहरूख पुत्र लियाकत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इनके बीच में आपसी विवाद है जिसके चलते यह हमला किया गया है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया गया है। अन्य नामजद की तलाश की जा रही है।