जोधपुर: सतगुरु कबीर प्राकट्य दिवस आज होगा संत का समागम

  • विद्यार्थियों को मिलेगा संतो का आर्शिवाद
  • विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों का केन्द्र बनेगा कबीर आश्रम माधोबाग – संतों की शोभायात्रा निकलेगी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: सतगुरु कबीर प्राकट्य दिवस आज होगा संत का समागम। ज्योतिषाचार्य सतगुरू महन्त सुरजाराम की तपोभूमि कबीर आश्रम माधोबाग के तत्वाधान में बुधवार को सतगुरु कबीर प्राकटय दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए आश्रम के गादिपति डॉ रूपचन्ददास के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया।

आश्रम के प्रवक्ता इंजि लक्ष्मीचन्द धारीवाल ने बताया कि सतगुरू कबीर प्राकटय दिवस के अवसर पर कबीर आश्रम माधोबाग के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा जिसमें 151 महिलाओं द्वारा मंगल कलश लेकर संतों का बधावणा किया जायेगा। यह शोभायात्रा बुधवार को प्रातः 9 बजे ओलम्पिक सिनेमा के पास गांधी स्कूल से प्रारम्भ होकर जालोरी गेट से होते हुए शनिश्चरजी का थान से 5वीं रोड से युटर्न करते हुए गीता भवन के सामने से सिंवाची गेंट होकर पुनः शनिश्चरजी का थान होते हुए कबीर आश्रम पर संपन्न होगी।

शोभायात्रा के समापन पर कबीर आश्रम पर संत समागम का आयोजन किया जायेगा जिसका सानिध्य गादिपति दशरत दिल्ली का रहेगा। मुख्य अतिथि संत दयाराम व अध्यक्षता संत मांगुदास करेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में संत सत्यप्रकाश, श्यामलाल,मिठू एवं संत प्रकाश रहेगें। इस शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से आए संतो को बग्घियों में बैठाकर बधावा किया जायेगा।

जोधपुर: 108 डिटेन 28 गिरफ्तार 19 पर दर्ज हुई एफआईआर

संत-समागम में आश्रम के गादिपति डॉ रूपदास द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शहर के विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं व विशिष्ठ व्यक्तित्व का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रान्तों एवं जिलों के साथ जोधपुर से संत,महंतों के साथ सैकडों भक्तजन द्वारा विशाल भजनों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर भण्डारा किया जाएगा। आश्रम को रोशनी से सजाया जायेगा। संध्याकाल के समय 108 दीपक से रंगोली सजाकर सतगुरू कबीर प्राकटय दिवस को धूमधाम से मनाया जायेगा।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026