Doordrishti News Logo

जोधपुर: शादी के अगले दिन दुल्हन बालकनी कूदकर भागने लगी नीचे गिरने से पैर फ्रेक्चर

  • दो लोगों पर ठगी का आरोप
  • धोखे से शादीसुदा से कराई शादी
  • 2.70 लाख ऐंठने का आरोप

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: शादी के अगले दिन दुल्हन बालकनी कूदकर भागने लगी नीचे गिरने से पैर फ्रेक्चर। शहर के सारण नगर में रहने वाले एक युवक के साथ धोखा हो गया। उसकी शादी दो लोगों ने मिलकर शादीसुदा महिला से करवा दी। उससे 2.70 लाख रुपए ले लिए। शादी जून माह में आर्य समाज में कराई गई। मगर दुल्हन शादी के अलगे दिन रात में मौका पाकर बालकनी में साड़ी लगाकर भागने लगी। मगर वह चूक गई और अपने पैर तुड़वा बैठी।

वह भागने में सफल नहीं हो सकी। फिर उसका अस्पताल में उपचार करवाया गया। पीडि़त ने अब दो नामजद लोगों के खिलाफ धोखा धड़ी कर रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जोधपुर: शादी के अगले दिन दुल्हन बालकनी कूदकर भागने लगी नीचे गिरने से पैर फ्रेक्चर

बनाड़ थाने के एएसआई बींजाराम ने बताया कि सारण नगर स्थित शिव शक्ति कृपा शिव विहार निवासी एक युवक ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी शादी नांदड़ी के नंद किशोर सोनी और उत्तरप्रदेश के संदीप शर्मा ने मिलकर जून महिने में बिहार की सुमन पांडे से कराई थी। बदले में उससे 2.70 लाख रु लिए गए। आने जाने का खर्चा आदि दिया गया।

उसकी शादी जून 27 जून को आर्य समाज में कराई गई। मगर अलग दिन सुमन पांडे रात के समय में बालकनी में साड़ी डालकर रस्सी बनाई और भागने का प्रयास करने लगी। तब वह बालकनी से नीचे गिर गई। इस पर वह चोटिल हो गई और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पता लगने पर बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार करवाया गया। एएसआई बींजाराम ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है। बाद में सुमन पांडे ने खुद को शादीसुदा बताया।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025