Doordrishti News Logo

नर्सिंग अधिकारियों का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर जोधपुर आरएनए ने सौंपा ज्ञापन

जोधपुर,नर्सिंग अधिकारियों का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर जोधपुर आरएनए ने सौंपा ज्ञापन।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा एसएमएस अस्पताल में ओचक निरक्षण के दौरान तीन नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया गया जिसको रद्द करने की मांग को लेकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर अध्यक्ष जगदीश जाट के नेतृत्व में कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम जोधपुर को ज्ञापन दिया।

यह भी पढ़ें – ग्राहक को 25 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश

अध्यक्ष जगदीश जाट ने बताया नर्सिंग अधिकारी पूर्व सूचना अनुसार अवकाश पर थे और अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन में नदारद बताया। अत: इनका निलंबन रद्द किया जाए। ज्ञापन के दौरान साबिर खान,अनिल विश्नोई,पवन सिंह, बीरबल मीणा आदि पदाधिकारी साथ थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews