जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 13 ट्रिप लोहारू तक ही संचालित होगी

  • रेल दोहरीकरण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक
  • ट्रेन 45 मिनट विलंब से होगी रवाना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 13 ट्रिप लोहारू तक ही संचालित होगी। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर चूरू- असलू-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य चल रहे रेल दोहरीकरण कार्य के कारण जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। इस कारण ट्रेन 13 ट्रिप आंशिक रूप से रद्द रहेगी तथा निर्धारित अवधि में जोधपुर से 45 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल यातायात को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उक्त खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि में जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रद्द व रेगुलेट की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री सहित कई विधायकों ने किया कपल ब्लड डोनेशन के पोस्टर का विमोचन

उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 5 से 17 जनवरी तक (13 ट्रिप) जोधपुर से लोहारू स्टेशन के मध्य ही संचालित होगी। अर्थात लोहारू-रेवाड़ी खंड में ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में यह गाड़ी जोधपुर से अपने निर्धारित समय रात्रि 1.30 बजे के स्थान पर 45 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026