जोधपुर: मंडल में माल लदान में रिकॉर्ड वृद्धि

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: मंडल में माल लदान में रिकॉर्ड वृद्धि। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल में जून माह में माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों से क्लिंकर, चूना पत्थर,नमक और कंटेनर जैसी वस्तुओं का कुशलता पूर्वक लदान किया गया,जिससे मंडल को मालभाड़ा राजस्व में रिकॉर्ड आय प्राप्त हुई है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि माल लदान के इस बेहतर प्रदर्शन से जोधपुर मंडल को राजस्व के क्षेत्र में एक सशक्त आयाम प्राप्त हुआ है और यह मंडल के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने इसे मंडल के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं लोडिंग एजेंसियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

जोधपुर : ऑपरेशन दिल्ली सफदरगंज में 30 हजार के इनामी को पकड़ा

डीआरएम ने बताया कि माल लदान में क्लिंकर जो कुल 0.087 मिलियन टन का लदान 22 रेकों द्वारा किया गया। यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है,जो पिछले वर्ष की तुलना में 117.50 प्रतिशत अधिक और चालू वर्ष के लक्षित अनुपात से 85.11 प्रतिशत अधिक है। चूना पत्थर 0.288 मेट्रिक टन का लदान हुआ,जो चालू वर्ष के अनुपातिक लक्ष्य से 25.22 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह नावां सिटी में नमक इस माह 0.045 मेट्रिक टन नमक लादा गया,जो पिछले वर्ष के इसी माह की तुलना में 2.27 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि मंडल पर कुल 0.152 मेट्रिक टन कंटेनरों का लदान हुआ,जो पिछले वर्ष के इसी माह से 7.04 प्रतिशत अधिक है। जोधपुर मंडल का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि यह मंडल न केवल रेलवे के माल परिवहन ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक गतिशीलता में भी योगदान दे रहा है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026