रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ा जोधपुर,ली राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ा जोधपुर,ली राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ। शहर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों ने भागीदारी निभाते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। स्कूली बच्चों में इसको लेकर काफी उत्साह नजर आया। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

जोधपुर में सम्भाग स्तरीय एकता रन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करने के साथ हुआ। इस अवसर पर शहर देशभक्ति,अनुशासन और अखण्डता के भावों से सराबोर हो उठा। रैली से पूर्व सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रीय एकता शपथ ली और राष्ट्र की एकता,अखण्डता तथा सुरक्षा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।

कलक्ट्रेट से रवाना हुई रैली-गूंजे सरदार पटेल के जयघोष
एकता रन रैली कलक्ट्रेट परिसर से रवाना हुई,जो घूमर होटल रोड, मोहनपुरा पुलिया,खासबाग चौराहा, पुलिस लाइन,पावर हाउस सर्किल, सरदार पटेल सर्किल,सर्किट हाउस, राईका बाग पुलिया और पावटा चौराहा होते हुए पुन: कलक्ट्रेट परिसर पर सम्पन्न हुई।

रैली मार्ग पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा और तालियों से प्रतिभागियों का स्वागत किया। सरदार पटेल अमर रहें और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से गुंजायमान हो उठा।

हर वर्ग की रही सहभागिता
रैली में विद्यार्थी,एनसीसी-एनएस एस कैडेट्स, स्काउट-गाइड दल, विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी,महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि,स्वैच्छिक संगठन और नगर निगम के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागी राष्ट्रीय ध्वज और सरदार पटेल के चित्रों के साथ दौड़े। पुलिस बैंड और हाफ गार्ड दस्ते के अनुशासित प्रदर्शन ने कार्यक्रम में गरिमा,देशभक्ति और आकर्षण का उजास भरा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026