जोधपुर रेलवे: निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न

  • आज भी होंगी कई प्रतियोगिताएं

जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर रेलवे: निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को राजभाषा विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रेलकर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

राजभाषा अधिकारी नरेंद्र सिवासिया ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओ में प्रत्येक मंडल से चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं की रूपरेखा अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने तैयार की है। प्रतियोगिता में समन्वय का कार्य राजभाषा अधिकारी सिवासिया द्वारा किया जा रहा है।

जोधपुर: जिला स्तरीय जनसुनवाई 19 जून को

सोमवार को आयेजित निबंध प्रतियोगिता में कुल 26 कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता से पूर्व राजभाषा अधिकारी ने प्रतियोगियों को संबोधित किया व उनसे समय- समय पर होने वाली राजभाषा गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए अपील की। उनके राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में वृद्धि हेतु सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विभाग द्वारा मंगलवार को हिंदी टिप्पण एव प्रारूप लेखन व वाक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।