ऊर्जा संरक्षण में जोधपुर रेल मंडल को तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऊर्जा संरक्षण में जोधपुर रेल मंडल को तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा तीन पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इससे पूर्व मंडल को जोन स्तर पर संपूर्ण कार्य कुशलता शील्ड भी प्राप्त हो चुकी है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को जयपुर में आयोजित राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह- 2026 में राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किए गए। सहायक मंडल बिजली इंजीनियर जे के भार्गव ने यह पुरस्कार प्राप्त किए।
जोधपुर-गुवाहाटी के बीच गुरुवार को चलेगी इकतरफा स्पेशल ट्रेन
ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए मंडल रेल अस्पताल को राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार- 2023 (प्रथम पुरस्कार),जोगी मगरा रेलवे स्टेशन को रेकोगनाइजेशन पुरस्कार तथा जोधपुर रेलवे स्टेशन को वर्ष 2024 का रेकोगनाइजेशन पुरस्कार प्रदान किया गया है।
इस तरह किया ऊर्जा संरक्षण
वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य) नितेश कुमार मीणा ने बताया कि मंडल द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक उपाय किए गए हैं।
● सभी स्टेशनों,कार्यालयों,सर्विस भवनों,अस्पताल एवं रेल आवासों में शत-प्रतिशत एलईडी लाइटिंग की गई है।
● एसी,रेफ्रिजरेटर,गीजर व पंप जैसे उपकरणों में 5-स्टार रेटिंग का उपयोग किया जा रहा है।
● बिजली ऊर्जा की बचत के लिए कार्यालयों में की-टैग स्विच एवं ऑक्युपेंसी सेंसर लगाए गए हैं,पंपों का मोबाइल के माध्यम से केंद्रीयकृत नियंत्रण किया जा रहा है।
● नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों व कार्यालयों में सोलर प्लांट भी स्थापित किए गए हैं।
